Explore

Search

July 9, 2026 11:01 pm

सिंघिया में अग्निशमन विभाग ने ग्रामीणों व अस्पताल में कराया मॉक ड्रिल, आपदा से बचाव की दी जानकारी

सिंघिया में अग्निशमन विभाग ने ग्रामीणों व अस्पताल में कराया मॉक ड्रिल, आपदा से बचाव की दी जानकारी

 

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल अग्निशामालय के अंतर्गत सिंघिया थाना क्षेत्र में अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर आज गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पंचायत सिंघिया के वार्ड संख्या 20 स्थित मिथलांचल सेवा सदन तथा विष्णुपुर डीहा पंचायत के वार्ड संख्या 14 में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान ग्रामीणों, अस्पताल कर्मियों एवं उपस्थित लोगों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से बचाव करने, प्राथमिक उपाय अपनाने तथा समय पर अग्निशमन विभाग को सूचना देने की जानकारी दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने के विभिन्न तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।

इस अवसर पर विभाग की ओर से आम लोगों के बीच अग्निशमन विभाग के सरकारी हेल्पलाइन नंबर का वितरण किया गया, ताकि आपातकालीन स्थिति में लोग तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में प्रधान अग्निक राजेश राम, अग्निक चालक करण कुमार एवं अग्निक अविषेक कुमार ने लोगों को आग से बचाव, गैस सिलेंडर एवं विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग तथा आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। विभाग ने लोगों से अपील की कि किसी भी अग्निकांड की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दें और अफवाहों से बचते हुए सतर्कता बरतें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!