Explore

Search

October 1, 2026 10:19 am

लगमा में पड़ोसी के आरोपों का बलवंत सिंह ने किया खंडन, जमीन विवाद का बताया मामला

लगमा में पड़ोसी के आरोपों का बलवंत सिंह ने किया खंडन, जमीन विवाद का बताया मामला

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा गांव निवासी बलवंत सिंह और उनकी पत्नी अर्चना सिंह ने पड़ोसी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक जसवंत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है।

बलवंत सिंह का कहना है कि जसवंत सिंह ने रास्ते पर शौचालय की टंकी बना रखा है और उसका गंदा पानी सड़क पर बहाया जाता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। इसी कारण उनके द्वारा पाइप काटा गया था। बलवंत सिंह ने दावा किया कि जिस दिन की घटना को लेकर शिकायत की गई, उस दिन उनकी ओर से किसी प्रकार की मारपीट या घटना नहीं की गई थी। उनके अनुसार, जसवंत सिंह स्वयं गिर गए थे। वहीं, जसवंत सिंह ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सिंघिया थाने में शिकायत दी है।

बलवंत सिंह ने अपना बाथरूम दिखाते हुए कहा कि उसका जसवंत सिंह के बाथरूम से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और इसी विवाद के कारण उनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं।

इस संबंध में सिंघिया थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि बलवंत सिंह की ओर से भी लिखित आवेदन दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!