Explore

Search

September 15, 2026 9:14 am

महरा पंचायत में बारा-लक्ष्मीनिया सड़क जर्जर, बारिश में जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

महरा पंचायत में बारा-लक्ष्मीनिया सड़क जर्जर, बारिश में जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत महरा पंचायत में बारा चौक से लक्ष्मीनिया जाने वाली आरडब्ल्यूडी सड़क की स्थिति जर्जर हो गई है। सड़क पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा रहने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहने से बदबू आती है और संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। लोगों को गड्ढों और जलजमाव के कारण पैदल चलने के साथ-साथ बाइक व अन्य वाहनों से आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी शिव नारायण यादव, गजेंद्र यादव, गुलो सदा, नीतीश कुमार समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क टूटकर जर्जर हो गई। लोगों ने स्थानीय विधायक वीरेंद्र कुमार पर क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक के क्षेत्र में नहीं आने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क की जल्द मरम्मत कराने तथा जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!