मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन: विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता के सख्त निर्देश”
बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में नगर विकास, पंचायती राज और पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि:शहरी विकास योजनाओं को जल्द पूरा किया जाए स्वच्छता और जलापूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाए सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हों
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत सभी पात्र लाभुकों को जल्द पक्का मकान देने का निर्देश दिया। साथ ही: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए PPP मॉडल लागू करने गंगा किनारे बन रहे STP कार्यों में तेजी लाने सोलर स्ट्रीट लाइट को पूरी तरह चालू रखने हर पंचायत में CCTV लगाने जैसे अहम निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो परियोजना को समय पर पूरा करने पर जोर देते हुए कहा कि ISBT, राजेंद्र नगर टर्मिनल और पटना जंक्शन के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Total Users : 10216369
Views Today : 3842