Explore

Search

September 21, 2026 5:37 pm

रहटोली में आग से बड़ा नुकसान, 2 लाख की संपत्ति जलकर खाक

रहटोली में आग से बड़ा नुकसान, 2 लाख की संपत्ति जलकर खाक

बिहार के समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के रहटोली गांव में बुधवार को लगी आग ने एक डेकोरेशन कारोबारी के घर में बड़ी तबाही मचा दी। अचानक लगी आग की चपेट में आकर घर में रखा शादी–विवाह में उपयोग होने वाला मरवा सजावट का पूरा सामान जलकर राख हो गया। साथ ही घर में खड़ी एक बाइक भी जल गया और एक मवेशी झुलसकर घायल हो गया।

डेकोरेशन व्यवसायी अमित कुमार ने बताया कि घटना में लगभग दो लाख रुपये की क्षति हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि आग अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई है।

अग्निपीड़ितों का कहना है कि उन्होंने घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दे दी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कर्मी मौके पर शुद्धि लेने नहीं पहुँचे हैं। पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, यदि समय पर सहायता नहीं मिली तो पीड़ित परिवार गहरे आर्थिक संकट में पड़ जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!