Explore

Search

February 17, 2026 11:08 pm

बिहार के मशहूर डॉक्टर दंपति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बिहार के मशहूर डॉक्टर दंपति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर हाजीपुर एनएच 22 पर सराय थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास शनिवार के अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई. इस हादसे में मशहूर डॉक्टर दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है.

डॉक्टर दंपति की सड़क हादसे में मौत: घटना सराय टोल प्लाजा के पास की है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. मृतकों की पहचान अररिया सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ. जितेंद्र प्रसाद (50) और उनकी पत्नी (45) के रूप में हुई है. वे पटना जिले के निवासी थे और अररिया से पटना स्थित अपने घर लौट रहे थे
कंटेनर और कार की जोरदार टक्कर: अहले सुबह टोल प्लाजा के पास घने कोहरे के कारण कार ने बाईं ओर खड़े एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.

चालक गंभीर, कुत्ता सुरक्षित: पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को निकालकर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने डॉक्टर दंपति को मृत घोषित कर दिया. वहीं चालक घायल है और उसका इलाज चल रहा है. कार में मौजूद एक कुत्ता भी सुरक्षित बच गया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब चार बजे के आस-पास हुई थी. मुजफ्फरपुर पटना लेन पर हादसा हुआ है. कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी के कारण कार के ड्राइवर ने सड़क पर खड़े कंटेनर को नहीं देखा और पीछे से जा कर कार कंटेनर से टकरा गई.
सराय थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के पास घटना हुई है. अररिया से पटना आने के क्रम में वैशाली में हादसा हुआ है. ट्रक और कार में टक्कर हुई है. ड्राइवर और कुत्ता बच गया है.”- मणिभूषण कुमार, थानाध्यक्ष, सराय

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!