सीएम नीतीश ने निगरानी विभाग का समीक्षा बैठक किया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अण्णे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग से संबंधित कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को समाप्त करने में निगरानी विभाग कारगर, संवेदनशील एवं पूरी तरह गतिशील भूमिका निभा रहा है। हमारा उद्देश्य न्याय के साथ विकास की अवधारणा के अनुरूप जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए राज्य को भ्रष्टाचार-मुक्त बनाना है।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि सुशासन और पारदर्शिता के साथ सरकार की सभी योजनाओं को लागू किया जाए, ताकि आमजन को उसका सीधा एवं त्वरित लाभ मिल सके।

Total Users : 10227904
Views Today : 3458