Explore

Search

May 7, 2026 8:23 pm

सिंघिया में BC सोहराब आलम को भावुक विदाई, सम्मान समारोह में उमड़ी भीड़

सिंघिया में BC सोहराब आलम को भावुक विदाई, सम्मान समारोह में उमड़ी भीड़

मिथिला परंपरा के साथ पाग-अंगवस्त्र देकर सम्मान, स्थानांतरण पर लोगों ने जताया दुख

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित पंचायत समिति भवन में शनिवार को प्रखंड स्वच्छता बीसी मो० सोहराब आलम के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने की।
समारोह के दौरान सोहराब आलम को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया और भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रखंड कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने उनके स्थानांतरण पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सोहराब आलम एक मिलनसार, कर्मठ और नेक दिल अधिकारी थे, जिन्होंने हमेशा सरल तरीके से कार्य कर लोगों का दिल जीता। उन्होंने कभी किसी को परेशान नहीं किया और सभी के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखा।
समारोह में प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू, पूर्व उप प्रमुख रौशन सिंह, विपुल कुमार सिंह, अमन कुमार, कुमोद कुमार सिंह, सुजीत कुमार, अनिल कुमार, पंकज कुमार, बच्चन गिरी, मिथिलेश सिंह, संतोष पासवान, मुखिया राम प्रवेश साहू, राम कृष्ण पंडित, अशोक पासवान, पंचायत समिति सदस्य अनिल पासवान, मो. अकिल, मनोज साफी, अनिल कुमार, प्रदुम्न कुमार, मोहन बैठा, राम ललित राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में कहा कि मो० सोहराब आलम जैसे अधिकारी मिलना कठिन है। उनके स्थानांतरण से पदाधिकारियों से लेकर आम लोगों तक में मायूसी देखी गई।
समारोह का माहौल भावुक रहा, जहां लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!