Explore

Search

November 2, 2026 12:08 am

“Darbhanga Murder Case: 6 दोषियों को उम्रकैद, 20 हजार जुर्माना | बेनीपुर कोर्ट का सख्त फैसला”

 

दरभंगा हत्याकांड में 6 दोषियों को आजीवन कारावास, 20 हजार रुपये जुर्माना | बेनीपुर कोर्ट का बड़ा फैसला
Darbhanga | हत्या मामले में सख्त सजा
दरभंगा जिले में वर्ष 2021 के चर्चित हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य और समर्पित की गई चार्जशीट के आधार पर कोर्ट ने 6 अभियुक्तों को आजीवन कारावास एवं 20,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
यह फैसला माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम, बेनीपुर द्वारा सुनाया गया।
कौन-कौन दोषी करार दिए गए?
बेहड़ा थाना कांड संख्या-286/2021 (हत्या मामला) में दोषी ठहराए गए अभियुक्त:
महेन्द्र झा
सुबीर झा
दिलीप झा
राधे झा
कन्हैया झा
कुंदन झा
सभी को आजीवन कारावास (Life Imprisonment) और प्रत्येक को 20 हजार रुपये जुर्माना देने का आदेश दिया गया।
पुलिस की जांच और साक्ष्य बने आधार
Bihar Police द्वारा मामले में विस्तृत जांच की गई थी। अदालत ने अपने निर्णय में पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और चार्जशीट को आधार माना।
यह फैसला जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश देता है कि गंभीर अपराधों में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!