Explore

Search

June 15, 2026 4:47 pm

एटीएस के 12वें स्थापना दिवस पर उपमुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, कमांडो दल ने दिखाया दमखम

एटीएस के 12वें स्थापना दिवस पर उपमुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, कमांडो दल ने दिखाया दमखम

पटना। आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) के 12वें स्थापना दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री–सह–गृह मंत्री  सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने एटीएस के अनुशासन, तकनीकी दक्षता, प्रतिबद्धता और प्रोफेशनलिज़्म की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों व जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री द्वारा रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि एटीएस का साहस और सेवा–समर्पण राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ है।

कार्यक्रम में एटीएस कमांडो/पदाधिकारियों द्वारा आतंकवाद से निपटने संबंधी Hostage Rescue Operation का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया और एटीएस की तैयारी का परिचय दिया।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, बिहार के विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, एटीएस के अपर पुलिस महानिदेशक  पंकज कुमार दाराद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!