Explore

Search

June 15, 2026 4:45 pm

जगदीशपुर में डीएम का औचक निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

जगदीशपुर में डीएम का औचक निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

भोजपुर। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने  जगदीशपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम ने सबसे पहले लंबित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्रों के त्वरित निपटारे पर जोर देते हुए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने सोलर स्ट्रीट लाइट्स की स्थिति का भी जायज़ा लिया और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को आदेश दिया कि सभी लाइटें पूर्णत: क्रियाशील रहें। जिन लाइटों में तकनीकी खराबी है, उन्हें संबंधित एजेंसी से तत्काल मरम्मत कराने को कहा।

पंचायत स्तर पर पुस्तकालय भवन निर्माण में तेजी लाने और सभी लंबित योजनाओं पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश भी डीएम ने दिए।

जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवास योजना से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र सत्यापन और पात्र लाभार्थियों को लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अंचल अधिकारी को सभी लंबित म्यूटेशन एवं परिमार्जन मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने को कहा।

नगर पंचायत क्षेत्र का उल्लेख करते हुए डीएम ने कार्यपालक पदाधिकारी को नियमित अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाने और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को रोकने का सख्त निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त भोजपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर, अंचल अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी साथ मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!