Explore

Search

April 15, 2026 9:47 pm

हसनपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र यादव का निधन, शोक की लहर

हसनपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र यादव का निधन, शोक की लहर

समस्तीपुर (बिहार): हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र यादव का हार्ट अटैक से असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे हसनपुर प्रखंड समेत हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग उनके निधन से अत्यंत मर्माहत हैं।

स्वर्गीय सुभाष चंद्र यादव एक हंसमुख, सरल स्वभाव एवं कर्मठ व्यक्ति माने जाते थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव ईमानदारी एवं जनसेवा को प्राथमिकता दी। उनकी मृदु वाणी और मिलनसारिता के कारण वे जनमानस में अत्यंत लोकप्रिय थे। लोग बताते हैं कि उनसे एक बार भी मुलाकात हो जाए तो वे अपने स्वभाव से सभी का मन मोह लेते थे।

उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में एक बड़ी शून्यता उत्पन्न हो गई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं प्रतीत होती। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है। तथा ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!