Explore

Search

June 22, 2026 7:55 pm

मजदूर दिवस पर सिंघिया पीएचसी में ध्वजारोहण, स्वास्थ्यकर्मियों ने श्रमिकों को किया नमन

मजदूर दिवस पर सिंघिया पीएचसी में ध्वजारोहण, स्वास्थ्यकर्मियों ने श्रमिकों को किया नमन

 

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) सिंघिया में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत पीएचसी परिसर में झंडा तोलन (ध्वजारोहण) के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश और समाज के विकास में मजदूरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके कठिन परिश्रम के बिना किसी भी क्षेत्र में प्रगति संभव नहीं है।

इस अवसर पर फार्मासिस्ट संजय सिंह, रमेश कुमार सिंह, अवलेश कुमारी, मो. नसीम, विजय कुमार रामानंद कुशवाहा समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। वहीं सेवानिवृत्त कर्मी अरुण सिंह और सोचेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान एकता, सम्मान और जागरूकता का माहौल देखने को मिला।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!