Explore

Search

August 19, 2026 10:45 am

सिंघिया के लिलहौल गांव में आग लगने से घर जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

सिंघिया के लिलहौल गांव में आग लगने से घर जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत लिलहौल गांव में मंगलवार को एक घर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की इस घटना में घर में रखे कई सामान जलकर नष्ट हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग मो. शहजाद के घर में लगी। घटना के संबंध में मो. शहजाद ने बताया कि घर में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया तथा फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम करण कुमार मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास के अन्य घरों को नुकसान होने से बचा लिया गया।
इस घटना में परिवार को आर्थिक क्षति होने की बात कही जा रही है। पंचायत के उप सरपंच विजय पासवान ने जिला प्रशासन से अग्नि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत सामग्री एवं आर्थिक मदद देने की अपील की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!