Explore

Search

July 29, 2026 4:19 am

समस्तीपुर में मानवता शर्मसार: दुधमुंहे बच्चे को जिंदा मिट्टी में दफनाया गया

समस्तीपुर में मानवता शर्मसार: दुधमुंहे बच्चे को जिंदा मिट्टी में दफनाया गया

बिहार के समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। रानीपरती और बिशनपुर गांव के बीच स्थित श्मशान घाट में एक दुधमुंहे बच्चे को जिंदा मिट्टी में दफनाने का अमानवीय कृत्य सामने आया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले एक व्यक्ति श्मशान में पहुंचा और वहां गड्ढा खोदकर चला गया। इसके कुछ देर बाद हेलमेट पहने एक पुरुष और महिला मोटरसाइकिल से आई। महिला ने अपने गोद में लिए दुधमुंहे बच्चे को पहले दूध पिलाया और फिर निर्दयता पूर्वक उसे उसी गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढक दिया। दोनों वहां से तुरंत फरार हो गए।

उसी समय आसपास मौजूद कुछ युवक और एक महिला श्मशान पहुँचे। तथा वे लोग गड्ढा खोदकर बच्चे को बाहर निकाला, तब तक उसकी सांस चल रही थी। स्थानीय लोगों ने आनन–फानन में बच्चे को इलाज के लिए पास के डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक मिट्टी के नीचे दबे रहने के कारण बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई।

घटना के बाद अन्य लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग बच्चे को गोद लेकर पालने के लिए तैयार थे, लेकिन अमानवीयता ने एक मासूम की जान छीन ली। आश्चर्य की बात यह है कि बच्चा लड़का था, जबकि अक्सर निःसंतान दंपत्ति ऐसे बच्चों को पाने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में महिला द्वारा इस तरह की हरकत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!