Explore

Search

September 21, 2026 10:52 pm

समस्तीपुर में ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी व बेटे को कुचला,मां और बेटे की मौत,पिता गंभीर रूप से घायल।

समस्तीपुर में ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी व बेटे को कुचला,मां और बेटे की मौत,पिता गंभीर रूप से घायल।

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अकलू चौक स्थित NH-28 पर गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में मृतिका महिला के पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इस बड़े हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर महमद्दा गांव निवासी दीपक पोद्दार अपनी पत्नी उपासना पोद्दार और पुत्र आर्यन पोद्दार के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अकलू चौक के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर फेंका गए और ट्रक की चपेट में आ गए।

वहीं इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। उक्त दुर्घटना में 35 वर्षीय उपासना पोद्दार एवं उनके 15 वर्षीय पुत्र आर्यन पोद्दार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक पति 38 वर्षीय दीपक पोद्दार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलते ही डायल- 112 की टीम और मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आनन फानन में पुलिस ने घायल दीपक पोद्दार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतक मां-बेटे के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।

 

 

वहीं इस घटना के संबंध में मुसरीघरारी थाने की पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गईं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!