Explore

Search

August 3, 2026 2:10 am

सिंघिया में सर्पों का बढ़ता आतंक, दो दिनों में 5 लोगों को डंसा, समय पर इलाज से सभी की बची जान

सिंघिया में सर्पों का बढ़ता आतंक, दो दिनों में 5 लोगों को डंसा, समय पर इलाज से सभी की बची जान

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच विषैले सर्पों का आतंक बढ़ गया है। पिछले दो दिनों के भीतर अलग-अलग गांवों के पांच लोग सर्पदंश का शिकार हो चुके हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी घायलों को समय पर सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचा दिया गया, जहां इलाज के बाद उनकी जान बच गई।

सर्पदंश के शिकार लोगों में शुंभा डयोढ़ी निवासी पंकज राय की पत्नी रेनी देवी, धगजरी निवासी शंभु पासवान की पत्नी रंजन देवी, धनहो निवासी चंदन सदा की पत्नी रंजन देवी, हरेराम पंडित की पुत्री सजदा कुमारी तथा शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी श्याम बाबू महतो की पत्नी टिशू देवी शामिल हैं।

पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. अविनाश तिवारी ने बताया कि सर्प काटने के बाद झाड़-फूंक या किसी नीम-हकीम के चक्कर में पड़ने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए। समय पर एंटी-स्नेक वेनम और उचित उपचार मिलने से अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकती है, जबकि इलाज में देरी जानलेवा साबित हो सकती है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी क्षेत्र में आठ लोग सर्पदंश का शिकार हुए थे, जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोगों की जान बचा ली गई थी। लगातार बढ़ रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!