Explore

Search

August 1, 2026 11:45 am

भारतीय रेलवे ने रचा इतिहास: वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार पहुंचाया गया जीवित हृदय

भारतीय रेलवे ने रचा इतिहास: वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार पहुंचाया गया जीवित हृदय

अहमदाबाद: भारतीय रेलवे ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए जीवित हृदय (Live Heart) का सफल परिवहन किया है। सूरत से अहमदाबाद तक ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल–गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से हृदय को सुरक्षित और तय समय के भीतर पहुंचाया गया। इस हृदय का प्रत्यारोपण अहमदाबाद स्थित यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में किया जाएगा।

इस जीवनरक्षक मिशन को सफल बनाने के लिए भारतीय रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), गुजरात पुलिस और चिकित्सा टीमों ने बेहतरीन समन्वय का परिचय दिया। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से अस्पताल तक हृदय को समय पर पहुंचाने के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जिससे प्रत्यारोपण प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी नहीं हुई।

अहमदाबाद मंडल के डीआरएम वेद प्रकाश ने इसे भारतीय रेलवे के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि ऐसे मिशनों में हर सेकंड की अहमियत होती है और रेलवे ने मानवता की सेवा का अपना दायित्व सफलतापूर्वक निभाया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस की तेज रफ्तार, समयपालन और विश्वसनीयता ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारतीय रेलवे अब केवल यात्रियों और माल ढुलाई तक सीमित नहीं है, बल्कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में भी प्रभावी भूमिका निभा रहा है। इस ऐतिहासिक मिशन में रेलवे के विभिन्न विभागों, RPF, गुजरात पुलिस, डॉक्टरों और अंग प्रत्यारोपण समन्वयकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!