Explore

Search

October 15, 2026 10:39 am

काठगोदाम पुलिस ने 72 पव्वे अंग्रेजी व देशी मसालेदार शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

काठगोदाम पुलिस ने 72 पव्वे अंग्रेजी व देशी मसालेदार शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी – 27,दिसंबर 2025
SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान एचपी पेट्रोल पंप के सामने अंबेडकर मूर्ति के पास गौलापार से अभियुक्त अजय बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट उम्र 25 वर्ष निवासी पश्चिमी खेड़ा गौलापार काठगोदाम नैनीताल को 72 पव्वे जिनमें अंग्रेजी के ( 11 पव्वे मैकडॉवेल 26 पव्वे इंपीरियल ब्लू तथा 35 देशी मसालेदार) के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उक्त के विरुद्ध उप निरीक्षक नीतू सिंह, कांस्टेबल भानु प्रताप, कांस्टेबल अशोक रावत थाना काठगोदाम ने मुकदमा अपराध संख्या – 160/2025 धारा 60 EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!