Explore

Search

September 19, 2026 11:09 pm

दरभंगा में जमीन कब्जा विवाद: पीड़ित ने SP, DM सहित कई अधिकारियों से लगाई गुहार, कार्रवाई नहीं होने का आरोप

दरभंगा में जमीन कब्जा विवाद: पीड़ित ने SP, DM सहित कई अधिकारियों से लगाई गुहार, कार्रवाई नहीं होने का आरोप

जबरन कब्जा, मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप; कई स्तर पर आवेदन के बावजूद कार्रवाई में ढिलाई का दावा

बिहार के दरभंगा जिले के बेनीपुर अनुमंडल अंतर्गत बहेड़ी प्रखंड से जमीन कब्जा और धमकी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित बहेड़ी निवासी धनेश्वर मुखिया ने इस संबंध में दरभंगा के पुलिस अधीक्षक (SP), जिला पदाधिकारी (DM), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बेनीपुर, थाना अध्यक्ष बहेड़ी तथा अंचलाधिकारी (CO) बहेड़ी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
आवेदन के अनुसार, घटना 2 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे की बताई गई है, जब कुछ लोगों ने पीड़ित की केवाला (कागजी) जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया और वहां अवैध निर्माण शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला करने की कोशिश की तथा जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित का आरोप है कि संबंधित लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो उनके या उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
धनेश्वर मुखिया ने अपने आवेदन में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही अपनी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है।
वहीं, पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि इतने उच्च अधिकारियों को आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल, मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई होती है, इस पर स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!