Explore

Search

September 13, 2026 9:13 pm

रोसड़ा में गांधी प्रतिमा तोड़ने पर वकील संघ का आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग

रोसड़ा में गांधी प्रतिमा तोड़ने पर वकील संघ का आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने के मामले में अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। बुधवार को विद्वान अधिवक्ताओं के समूह ने इस घटना के विरोध में प्रभारी एसडीओ सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता रोसड़ा को आवेदन सौंपकर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
व्यवहार न्यायालय रोसड़ा के वकील संघ के महासचिव वीरेंद्र कुमार वीरेंद्र ने कहा कि गांधी जी की प्रतिमा को तोड़ना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, राष्ट्रीय धरोहर और अहिंसक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।
अधिवक्ता लक्ष्मी कांत यादव ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा की गई यह घटना देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में स्थानीय थाना द्वारा मामूली धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जबकि आरोपियों पर कड़ी धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए।
अधिवक्ताओं ने मांग की है कि दोषियों पर बीएनएस की धारा 152 के तहत राजद्रोह का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!