Explore

Search

September 19, 2026 11:04 pm

सिंघिया पीएचसी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं को अधिकारों की दी गई जानकारी

सिंघिया पीएचसी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं को अधिकारों की दी गई जानकारी

यौन उत्पीड़न पीड़ितों को सरकारी मुआवजा योजना की जानकारी, अधिकारियों ने लोगों से जागरूक होने की अपील की

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिंघिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर आम लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। यह शिविर रोसड़ा अनुमंडल विधिक सेवा समिति के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी एवं हेल्थ मैनेजर प्रभात कुमार प्रसून की संयुक्त उपस्थिति रही। वहीं पैनल अधिवक्ता रवि शंकर प्रसाद सिंह ने शिविर को संबोधित करते हुए लोगों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।
अधिवक्ता ने विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यौन उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं को सरकार द्वारा मुआवजा प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में पीड़ित महिलाएं इस लाभ से वंचित रह जाती हैं, इसलिए ऐसे शिविरों के माध्यम से उन्हें जागरूक करना बेहद आवश्यक है।
शिविर में उपस्थित महिलाओं एवं अन्य लोगों को बताया गया कि किसी भी प्रकार के अपराध की स्थिति में वे बिना डर के आगे आएं और विधिक सहायता प्राप्त करें। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
इस अवसर पर बीपीएम कन्हैया कुमार, एएनएम अनुपम कुमारी, प्रियंका कुमारी, कुमारी मंजू, आराधना कुमारी, सरिता कुमारी दिनेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और जरूरतमंद लोगों तक भी इस जानकारी को पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!