सिंघिया में एक महादलित के साथ हुई मारपीट में घायल डीएमसीएच रेफर
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत विष्णुपुर डीहा ग्राम में आज शुक्रवार को रात्री में एक महादलित के साथ हुई मारपीट में एक महादलित व्यक्ति घायल हो गया जिसे परिजनों ने इलाज करवाने हेतु सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी में एडमिट करवाया जहां उपस्थित डॉक्टर अजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल डीएमसीएच रेफर कर दिया है उक्त घायल व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के विष्णुपुर डीहा ग्राम के दिलीप मल्लिक के पुत्र अजय कुमार मालिक के रूप में किया गया है ।घटना के बारे में अजय ने बताया कि पड़ोसी एक सहनी समुदाय के व्यक्ति और मेरे छोटे भाई के बीच मारपीट की घटना किया गया था उसी मामले के समझौता करने गया तो वे लोग मेरे साथ मारपीट की घटना किया है।इस मामले में सिंघिया थाने के थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि घायल व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी या लिखित आवेदन नहीं दिया गया है यदि लिखित आवेदन मिलता है तो विधि संवत कारवाई की जाएगी

Total Users : 10163741
Views Today : 1689