Explore

Search

February 17, 2026 10:46 pm

सदस्य,बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आंगनबाड़ी केंद्र,वृहद आश्रय गृह,पर्यवेक्षण गृह,दरभंगा का किये भ्रमण और निरीक्षण

सदस्य,बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आंगनबाड़ी केंद्र,वृहद आश्रय गृह,पर्यवेक्षण गृह,दरभंगा का किये भ्रमण और निरीक्षण*

दरभंगा, 28 अगस्त 2025 :-*माननीय सदस्य,बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग,बिहार पटना डॉ.सुग्रीव दास द्वारा दरभंगा जिले के समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों यथा-केंद्र संख्या-60, 100 तथा बाल देख रेख संस्थानों यथा-बालक गृह, यूनिट -01, बालक गृह, यूनिट -02 एवं बालिका गृह, यूनिट -01, वृहद आश्रय गृह,भराठी दरभंगा तथा पर्यवेक्षण गृह, दरभंगा का भ्रमण /निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया एवं सभी बच्चों को पोशाक एवं पोषण के लिए विभागीय निर्धारित गुणवत्तापूर्ण भोजन दिए जाने का शख्त निदेश दिया।
बालकों के संरक्षित संस्थानों में आवासित बच्चों किशोर न्याय अधिनियम, 2015 एवं बिहार किशोर न्याय नियमावली , 2017 में वर्णित नियमों के अनुरूप देख रेख एवं संरक्षण देने का निदेश दिया गया।
उक्त गृहों की साफ-सफाई उपयुक्त पाई गई,बच्चों के आवासन एवं दिए जाने वाले भोजन आदि का निरीक्षण किया गया,जिस पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के भोजन में मौसमी फल एवं सब्जी आदि अवश्य शामिल करें।
पर्यवेक्षण गृह में भी विधि विवादित किशोरों से माननीय सदस्य ने मुलाकात किया गया एवं किशोरों को सकारात्मक बदलाव लाए जाने के लिए महर्षि वाल्मीकि की उत्प्रेरक कहानी सुनाई गई एवं किशोरों को शुभकामना दिया।
तदोपरांत जिला अथिति गृह दरभंगा के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के विभिन्न पदाधिकारियों यथा सिविल सर्जन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी(आईसीडीएस), जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक,सहायक निदेशक,जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।
बैठक में आंगनवाड़ी केंद्र, बाल देख रेख संस्थानों आदि के समुचित संचालन एवं सुधार हेतु आवश्यक निदेश दिया ।
बाल कल्याण के अध्यक्ष एवं सदस्यों को लंबित मामलों को यथाशीघ्र निष्पादन करने एवं बच्चों संबंधित अभिलेखों का नियमित संधारण एवं अद्यतीकरण करने का निदेश दिया गया।
माननीय सदस्य द्वारा यह भी बताया गया कि बालकों और बालिकाओं के कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए।
उन्होंने बैनर, पोस्टर आदि के माध्यम से योजनाओं को प्रचार-प्रसार आम लोगों के बीच कराने का निर्देश दिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!