Explore

Search

July 26, 2026 11:37 pm

सिंघिया में डायन बताकर मां-बेटी से मारपीट, दोनों घायल

सिंघिया में डायन बताकर मां-बेटी से मारपीट, दोनों घायल

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत लीलहौल गांव में डायन का आरोप लगाकर मां-बेटी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। मारपीट में घायल दोनों महिलाओं को परिजनों ने इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर मोसेस के ने उनका उपचार किया।

घायलों की पहचान लीलहौल गांव निवासी अशोक शर्मा की पत्नी सुनीता देवी तथा पिंटू शर्मा की पत्नी काजल कुमारी के रूप में की गई है। घायल काजल कुमारी ने आरोप लगाया कि पड़ोसी बबलू समेत कई लोगों ने उनकी मां को डायन कहकर गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। परिजनों द्वारा मामले की सूचना सिंघिया थाना पुलिस को दी गई। इस संबंध में सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!