सिंघिया अंचल में लगा नया इंटरनेट टावर
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया अंचल कार्यालय परिसर में आज नया इंटरनेट टावर स्थापित किया गया। नए टावर के लगने से अंचल कार्यालय के कार्यों में तेजी आएगी जानकारी के अनुसार पूर्व में लगा इंटरनेट टावर लगभग 10 वर्ष पुराना हो चुका था, जिसकी तकनीकी अवधि पूरी होने के कारण उसे हटा दिया गया । लंबे समय से नेटवर्क की समस्या के चलते सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही थी।अब नए इंटरनेट टावर की स्थापना के बाद ऑनलाइन सेवाओं, राजस्व कार्य, प्रमाण पत्र निर्गत करने सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों में सहूलियत होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने नए टावर की स्थापना को अंचल कार्यालय के लिए आवश्यक कदम बताया है।
Author: K k sanjay
Post Views: 235

Total Users : 10227950
Views Today : 3596