सिंघिया नगर पंचायत में भीषण गर्मी में जाम लगने से लोगो को हुई परेशानी
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघिया नगर पंचायत में आज गुरुवार को कुछ देर पहले भीषण जाम लगने से आने जाने वाले लोगो को बहुत परेशानी हुई है ।बताते चले कि आज गुरुवार को काफी गर्मी और 40डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के कारण जाम में फसे बाइक वाले और अन्य गाड़ी वालो को बहुत काफी परेशानी झेलना पड़ा है इस मामले में गाड़ी वाले अनिल कुमार सुनील कुमार राजेश कुमार संतोष कुमार श्रवण कुमार समेत कई लोगों ने सिंघिया नगर पंचायत में ट्रैफिक पुलिस को प्रतिनियुक्ति की मांग किया है कि यदि ट्राफिक पुलिस प्रतिनियुक्त रहेगा तो यत्र तत्र गाड़ी को लगाने पर निगरानी की जा सकती है जिससे जाम से कुछ राहत मिलेगा वही वार्ड10के वार्ड पार्षद पूर्व सरपंच किशोर सिंह ने बताया कि बाजार में फल बेचने वाले और अन्य लोगो द्वारा अतिक्रमण किए जाने से जाम लगता है बजार में अतिक्रमण मुक्त किए जाने से जाम से कुछ राहत मिलेगा

Total Users : 10229188
Views Today : 2536