Explore

Search

August 16, 2026 12:51 pm

जहांगीरपुर पंचायत में सहयोग शिविर से पूर्व लोगों ने सौंपे आवेदन

जहांगीरपुर पंचायत में सहयोग शिविर से पूर्व लोगों ने सौंपे आवेदन

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत में 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर आज सोमवार को पंचायत कार्यालय में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पंचायत सेवक अतुल राय की उपस्थिति में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए। शिविर से पहले ही लोगों में अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर उत्साह देखा गया।

इस दौरान पंचायत कार्यालय में विभिन्न प्रकार की शिकायतों एवं मांगों से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए। खासकर वासगीत पर्चा से संबंधित मामलों को लेकर सबसे अधिक आवेदन दिए गए। पंचायत सेवक अतुल राय ने बताया कि कई ग्रामीण लंबे समय से भूमि एवं वासगीत पर्चा की समस्या से परेशान हैं, जिसे लेकर वे सहयोग शिविर में समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

मौके पर आवास सहायक राजेश कुमार भी उपस्थित रहे और लोगों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते नजर आए। आवेदन देने वालों में विनोद कुमार सहनी, दुनियालाल पासवान, शैलेन्द्र कुमार समेत कई ग्रामीण शामिल थे। पंचायत प्रशासन ने बताया कि सभी प्राप्त आवेदनों को सहयोग शिविर में संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा ताकि समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जा सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!