Explore

Search

June 15, 2026 2:26 pm

सिंघिया–रोसड़ा मुख्य सड़क पर गड्ढे, बड़ी दुर्घटना की आशंका

सिंघिया–रोसड़ा मुख्य सड़क पर गड्ढे, बड़ी दुर्घटना की आशंका

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत सिंघिया–रोसड़ा मुख्य सड़क मार्ग (स्टेट हाईवे–88) पर बलहा स्कूल के निकट सड़क में बड़ा गड्ढा बन गया है। इस गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जिस पर दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन लगा रहता है। खासकर रात के समय और बारिश के दौरान गड्ढा दिखाई नहीं देने के कारण बाइक सवार और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक खतरा बना रहता है।
हैरानी की बात यह है कि सड़क की बदहाल स्थिति की जानकारी होने के बावजूद अब तक सड़क निर्माण विभाग द्वारा किसी प्रकार की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे विभागीय लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।
ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन और सड़क निर्माण विभाग से शीघ्र गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित बड़े हादसे से बचा जा सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!