Explore

Search

September 12, 2026 12:58 pm

वारी पंचायत में आवास सहायक और पंचायत सेवक के खिलाफ तीसरे दिन भी धरना जारी रहा

वारी पंचायत में आवास सहायक और पंचायत सेवक के खिलाफ तीसरे दिन भी धरना जारी रहा

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत वारी पंचायत में दलित-महादलित परिवारों का धरना-प्रदर्शन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने पंचायत सेवक उपेंद्र यादव और आवास सहायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
धरना पर बैठे लोगों का आरोप है कि पंचायत सेवक द्वारा पीएम आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर घूस ली गई, लेकिन इसके बावजूद उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया। वहीं आवास सहायक पर आरोप लगाया गया है कि पक्का मकान और संपन्न लोगों को भी पीएम आवास योजना की राशि का भुगतान कर दिया गया, जबकि जरूरतमंद गरीब परिवार अब भी योजना के लाभ से वंचित हैं।
प्रदर्शनकारियों ने जिला पदाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवारों को कब तक न्याय मिल पाता है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!