संजय सिंह मोटर व्यवसाय संघ ने जिला परिवहन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, सरकार से की मांग
समस्तीपुर : भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पिछले दिनों एक आदेश जारी कर समस्तीपुर जिले के सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों की फिटनेस जांच कराने हेतु एटीएस (ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर) पटना एवं वैशाली से ट्रैग कर दिया गया। भारत सरकार के इस निर्णय के आलोक में बिहार सरकार परिवहन विभाग द्वारा समस्तीपुर में फिटनेस जांच को रोक दिया गया। सरकार के इस अव्यवहारिक आदेश पर जिला मोटर व्यवसायी संघ समस्तीपुर द्वारा कड़ी आपत्ती दर्ज की गई है। संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने परिवहन सचिव बिहार सरकार को एक आवेदन देकर जिले में जब तक एटीएस सेंटर चालू नहीं होता है तब तक पुर्व की व्यवस्था की तरह समस्तीपुर में ही परिवहन विभाग द्वारा व्यावसायिक वाहनों को फिटनेस जांच कराने की मांग की। श्री सिंह ने कहा कि पटना और वैशाली एटीएस की दूरी जिला मुख्यालय से अप डाउन लगभग 200 किलोमीटर है जिसमें 2 दिन के अतिरिक्त समय के अलावा गाड़ियों के ईंधन का अतिरिक्त भार वाहन स्वामियों पर परने के साथ ही बिना परमिट वाली रोड पर फिटनेस जांच कराने जाने वाली यात्री वसों एवं ऑटो रिक्शा को पकड़े जाने पर जुर्माना और चलान का सामना करना पड़ेगा। अध्यक्ष श्री सिंह ने वाहन मालिकों पर इस दोहरी मार से बचाने का सरकार से अनुरोध किया तथा अविलंब समस्तीपुर जिले के वाहनों को समस्तीपुर में ही परिवहन विभाग द्वारा फिटनेस जांच कराने का अनुरोध किया।






Total Users : 10053114
Views Today : 716