Explore

Search

October 25, 2026 8:40 pm

सिंघिया में छठ घाट पर करेह नदी में स्कूली छात्र डूबा, नहीं मिला शव ग्रामीणों में आक्रोश,

सिंघिया में छठ घाट पर करेह नदी में स्कूली छात्र डूबा, नहीं मिला शव ग्रामीणों में आक्रोश,

समस्तीपुर।
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के विष्णुपुर क्योटहर पंचायत स्थित न्योरीघाट पर छठ पूजा संपन्न होने के बाद मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां करेह नदी में एक स्कूली छात्र डूब गया। काफी देर तक खोजबीन के बावजूद उसका शव बरामद नहीं हो सका।

डूबे छात्र की पहचान न्योरी ग्राम निवासी रमेश यादव के 15 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है। अमन स्थानीय पी.सी. हाई स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था।

ग्रामीणों के अनुसार, छठ पूजा के बाद अमन गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी की धारा में बह गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घाट पर उमड़ पड़ी और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी श्याम कुमार मेहता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाकर शव की खोज शुरू कराई, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी शव नहीं मिला।मौके पर आर ओ प्रभाकर झा पहुंचे थे

इधर, अंचलाधिकारी सरिता रानी के घटना स्थल पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, मृतक के घर में कोहराम मचा है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!