सिंधिया में मुखिया पर लगा गंभीर आरोप ,विवादित जमीन पर नाली निर्माण रोकने की मांग
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत लीलहौल पंचायत में आज सोमवार को विवादित जमीन पर नाली निर्माण कराए जाने को लेकर मामला गरमा गया है। गांव के मो. समसाद आलम, मो. इकबाल एवं मो. वसीम ने सिंघिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन और अंचलाधिकारी सरिता रानी को लिखित आवेदन देकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।
आवेदन में उक्त ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जिस जमीन पर नाली निर्माण कराया जा रहा है, वह निजी और विवादित है तथा उस भूमि से संबंधित टाइटल केस न्यायालय में लंबित है। इसके बावजूद पंचायत के मुखिया राम प्रवेश साहू द्वारा जबरन नाली निर्माण कराया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया तो संबंधित लोगों द्वारा मारपीट पर उतारू होने की स्थिति बन गई, जिससे गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि किसी प्रकार का विवाद या अप्रिय घटना न हो। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच-पड़ताल कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।






Total Users : 10098092
Views Today : 1459