दरभंगा में सुरक्षा सख्त: बैंक, ATM और ज्वेलरी शॉप की व्यापक जांच अभियान जारी
दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में जिले भर में सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, ATM और ज्वेलरी दुकानों की सघन जांच की जा रही है।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने बैंकों में लगे CCTV कैमरों की स्थिति का जायजा लिया और बैंक लॉकर की सुरक्षा व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की। साथ ही बैंक कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की नियमित जांच का उद्देश्य संभावित अपराधों की रोकथाम करना और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना है।
Author: K k sanjay
Post Views: 114

Total Users : 10214917
Views Today : 4364