Explore

Search

September 26, 2026 5:43 am

भोजपुरी फिल्म ‘दारूबाज सईयां’ की शूटिंग शुरू

भोजपुरी फिल्म ‘दारूबाज सईयां’ की शूटिंग शुरू

बिहार में शराबबंदी पर आधारित भोजपुरी फिल्म दारूबाज सईयां की शूटिंग मोतिहारी के बांसघाट में 12 सितंबर से शुरू हो गई. फिल्म में शराब माफियाओं के बारे में दिखाया गया है, जो अपने फायदे के लिए पूरे समाज को शराब का पहले लत लगाते हैं और बाद में उसे अपना रोजगार बनाकर पैसे बनाते है। इससे बचने और शराब के खिलाफ समाज को जागरूक करने वाली फिल्म होगी “दारूबाज सईयां”।

फिल्म के निर्देशक प्रकाश चंद्र जैन ने बताया कि यह फिल्म बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस मुहिम को सपोर्ट करता है जो उन्होंने शराब के खिलाफ छेड़ रखा है। शराबबंदी के बाद बिहार में इसके सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिले है। इसलिए हमने इस विषय को चुना, और समाज के लोगों को और अधिक जागरूक करने के लिए एंटरटेनमेंट के सहारे अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी और गाने बेहद हीं खूबसूरत है. फिल्म का निर्माण एसजीआर एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म की शूटिंग चंपारण के विभिन्न खूबसूरत लोकेशनों पर की जा रही है।

फिल्म में राहुल राज, पल्लवी कोली. नंदनी साहा, सतीश सहनी, अंतरा शर्मा, गणेश राज, पवन ठाकुर, अभिषेक, प्रवीण पासवान, जितेंद्र पासवान और देवेंद्र कुमार मुख्य भूमिका मे नजर आयेंगे। फिल्म के लेखक अमित आदर्श हैं. सिनेमेटोग्राफी इमरान अंसारी व रणवीर सुमन का हैं. जबकि कोरियोग्राफी नवीन सिंह व प्रीतम और एक्शन भूराज श्रेष्ठ का है। लिरिक्स रौशन रसीला व रमेश सिंह बुलेट का है। म्यजिक श्रीश-राजेश, मुकेश व रमेश का है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!