प्रखंड अंतर्गत वारी पंचायत में निर्धारित समय और स्थल पर दिनांक 01.10.2026 (गुरुवार )को श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभुकों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन भी जमा किया जाएगा।
वारी पंचायत में ही “प्राथमिक विद्यालय, जमुआ” में शिविर आयोजित किया जाएगा। कृषि समन्वयक संजय कुमार सिंह को शिविर प्रभारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) जितेंद्र कुमार को शिविर अध्यक्ष बनाया गया है। सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित 22 जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं संबंधित योजना हेतु पात्रता रखने वाले व्यक्ति से आवेदन प्राप्त किया जाएगा।
शिविर में ग्रामीणों को राशन कार्ड में नाम जोड़ने, बिजली एवं पेयजल की समस्या, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी एवं आवेदन प्राप्त किया जाएगा। जिन पात्र लोगों को अब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, वे आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन करें सकेंगे। श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं को ग्रामीणों के करीब पहुंचाना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के कर्मियों की मौजूदगी से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी के साथ आवेदन देने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Total Users : 10243586
Views Today : 1014