Singhia Bike Accident: बकरी को बचाने में बिगड़ा संतुलन, बाइक चालक घायल
समस्तीपुर: जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल हो गया। यह घटना सिंघिया-बहेड़ी मुख्य सड़क मार्ग SH-88 पर फुलहरा के पास आज गुरुवार को दोपहर में हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक चालक सड़क पर अचानक आई बकरी को बचाने के दौरान संतुलन खो बैठा, जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान सिंघिया नगर पंचायत निवासी रौशन कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अक्सर पशुओं के अचानक आ जाने से इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
Author: K k sanjay
Post Views: 145

Total Users : 10225382
Views Today : 2273