Explore

Search

June 16, 2026 2:30 pm

सिंघिया: मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत सिवैया मकतब विद्यालय के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना

सिंघिया: मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत सिवैया मकतब विद्यालय के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत उ. मध्य विद्यालय सिवैया मकतब के छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना 2025-26 के तहत शैक्षणिक यात्रा के लिए रवाना हुए। विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक छोटे बैठा मुकेश कुमार राम रतन साहू सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को दरभंगा ले जाया जा रहा है, जहां वे विश्वविद्यालय, तारामंडल, हवाई अड्डा और म्यूजियम जैसे महत्वपूर्ण स्थानों का अवलोकन करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को किताबों के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी मिलता है और उनके ज्ञान में वृद्धि होती है। वहीं विद्यार्थियों में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!