4अगस्त को नीरपुर भाररीया और हरदिया पंचायत में लगने वाला सहयोग शिविर अब 5अगस्त को होगा
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत दो पंचायतों हरदिया एवं नीरपुर भरड़िया में होने वाले 4 अगस्त (मंगलवार) को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर अब 5 अगस्त (बुधवार) को दोनों पंचायतों मे पूर्व निर्धारित स्थल पर आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर बीडीओ विवेक रंजन ने आम नागरिकों को सीधे अपनी समस्याएँ, शिकायते और सुझाव रखने का अवसर प्रदान करने और उसके निदान हेतु प्रखंड के हरदिया पंचायत एवं नीरपुर भरड़िया पंचायत में 4 अगस्त (मंगलवार) को सहयोग शिविर का आयोजन पूर्व से निर्धारित था। सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 13989 दिनांक 01.08.2026 के आलोक में 4 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित रहने के कारण अगले कार्य दिवस अर्थात् 5 अगस्त (बुधवार) को ग्राम पंचायत हरदिया एवं नीरपुर भरड़िया में सहयोग शिविर आयोजित की जायेगी। हरदिया एवं नीरपुर भरड़िया पंचायत के आम नागरिकों को 5 अगस्त (बुधवार) को आयोजित सहयोग शिविर में अपनी समस्याएँ, शिकायते और सुझाव रखने हेतु लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Total Users : 10171668
Views Today : 337