जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक जिला पदाधिकारी, सिवान श्री विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई
सिवान,30दिसंबर 2025 मंगलवार।
आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को गंगा सुरक्षा समिति की बैठक जिला पदाधिकारी सिवान श्री विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में दाहा नदी के जीर्णोद्धार हेतु व्यापक विचार विमर्श जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा किया गया।
जिला पदाधिकारी ने दाहा नदी के जीर्णोद्धार हेतु अनुभवी एवं जीर्णोद्धार कार्य का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञों के नाम का सुझाव देने का निर्देश बैठक में दिया।
दाहा नदी के दोनों तरफ सघन वृक्षारोपण करवाने का निर्देश जिला वन पदाधिकारी को दिया गया।
चॅवर में माउंट प्लांटेशन करवाने का भी निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।
Author: K k sanjay
Post Views: 338

Total Users : 10228393
Views Today : 147