बिहार के पूर्णिया में घूसखोर कर्मचारियों पर लगाम लगती नहीं दिख रही है, जबकि लगातार दो दिन में तीन भ्रष्ट कर्मचारियों पर गाज गिर चुकी है. आज पूर्णिया पूर्व के प्रखंड कार्यालय में 2 राजस्व कर्मचारियों को 40 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथ दबोचा है.
राजस्व कर्मी ने मांगी थी घूस : राजस्व कर्मियों की हड़ताल के चलते लाल बाबू रजक को हल्का 1-A, 1-B और 1-C का प्रभार दिया गया था. उनके हल्के में पूर्णिया शहर का भी क्षेत्र शामिल था. इसी इलाके के जमीन से जुड़े जमीन के म्यूटेशन के मामले में घूस की डिमांड की थी, जिसके बाद निगरानी विभाग ने कार्रवाई कर दबोच लिया.
40 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार : रूबी कुंडू अभिलेखागार की कर्मी थी. रूबी कुंडू को ही लाल बाबू रजक ने घूस की रकम दिलवाई थी. रूबी जमीन से जुड़े सरकारी तस्तावेजों की स्कैनिंग का काम संभालती थी. निगरानी विभाग की जांच में पाया गया कि जमीन से जुड़े दस्तावेजों के निपटारे में दोनों की मिलीभगत थी. निगरानी टीम पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है.
निगरानी विभाग का एक्शन : कर्मचारी लाल बाबू रजक और रूबी कुंडू को 40 हजार रुपए जमीन के मोटेशन के नाम पर पैसा लेते हुए गिरफ्तार किया गया. निगरानी एवं इनकम टैक्स की टीम लगातार भ्रष्ट पदाधिकारी और कर्मियों के ऊपर निगाह रखी हुई है. उसके बावजूद जिले में भ्रष्टाचार में कमी नहीं आती दिख रही है.
निगरानी डीएसपी का बयान : गुलाब बाग हसदा की रहने वाली कविता देवी की शिकायत पर लाल बाबू रजक एवं रूबी कुंडू को घुस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. निगरानी विभाग के डीएसपी अमरेंद्र तिवारी ने बताया कि कविता देवी की शिकायत पर ये कार्रवाई गई थी.
“कविता देवी की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई थी. जमीन के म्यूटेशन के लिए 50 हजार रुपए की डिमांड की गई थी. शिकायत की जांच की गई तो घूस मांगने की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई. लाल बाबू ने रकम को रूबी कुंडू को देने को कहा. रकम रूबी कुंडू से बरामद हुई. अब दोनों को गिरफ्तार कर पटना ले जा रहे हैं.”- अमरेंद्र विद्याथी, डीएसपी, निगरानी विभाग, पटना






Total Users : 10087966
Views Today : 1580