Explore

Search

January 21, 2026 3:45 am

बिहार में VIP नेता कामेश्वर सहनी (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है

बिहार में VIP नेता कामेश्वर सहनी (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है

 

 

बिहार के मोतिहारी जिले में शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब VIP नेता कामेश्वर सहनी (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सुबह घर के निकल रहे थे, इसी बीच बाइक सवार अपरादियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की. उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. पूरी वारदात मोतिहारी जिले के दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव की बताई जाती है. कामेश्वर सहनी विकासशील इंसान पार्टी के रक्सौल संगठन के जिला प्रभारी थे.

मुकेश सहनी की पार्टी के नेता की हत्या : स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार सुबह कामेश्वर सहनी अपने घर से शौच के लिए बाहर निकले थे. लौटकर जब वह दरवाजे के पास हाथ साफ कर रहे थे, तभी दो अपराधी बाइक से पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. गोली लगते ही कामेश्वर सहनी की मौके पर ही मौत हो गई. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए.

मोतिहारी में घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग : घटना की सूचना मिलते ही छौड़ादानो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं और मौके पर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है. एसडीपीओ रक्सौल के नेतृत्व में पुलिस कई कोणों से मामले की जांच में जुटी है.
मृतक के रिश्तेदार राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि ”अपराधियों ने उनके मामा कामेश्वर सहनी की घर के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या कर दी.” उन्होंने कहा कि इस हत्या के पीछे पुरानी आपसी रंजिश या राजनीतिक विवाद की आशंका हो सकती है. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
वहीं पुलिस के अनुसार, कामेश्वर सहनी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वे स्थानीय स्तर पर सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता थे. वे वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी के करीबी माने जाते थे और रक्सौल संगठन जिले के प्रभारी थे.
इस घटना पर वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक सहनी ने गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि हमारे नेता की हत्या एक बड़ी साजिश का हिस्सा लगती है. उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए ताकि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!