Explore

Search

September 12, 2026 4:04 pm

सिंघिया में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर वार्ड पार्षद निरंजन सिंह ने लोगों से की प्रदर्शन में शामिल होने की अपील

सिंघिया में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर वार्ड पार्षद निरंजन सिंह ने लोगों से की प्रदर्शन में शामिल होने की अपील

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया नगर पंचायत के वार्ड पार्षद निरंजन सिंह ने सिंघिया मुख्यालय में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग का समर्थन करते हुए मंगलवार को आयोजित विशाल प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र के बुजुर्गों, बुद्धिजीवियों, किसानों, व्यापारियों, छात्रों तथा सभी राजनीतिक दलों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को मजबूती देने का आग्रह किया।

निरंजन सिंह ने कहा कि सिंघिया मुख्यालय में डिग्री कॉलेज की स्थापना क्षेत्र के छात्रों के भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि कॉलेज सिंघिया में बनता है तो आसपास के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित विशाल प्रदर्शन में भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाने की अपील की।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिंघिया बाजार में विशाल प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में प्रचार-प्रसार जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!