Explore

Search

September 19, 2026 11:05 pm

धनहो गांव में बंद पड़ा जल-नल, पीने के पानी को तरसे लोग—ग्रामीणों में आक्रोश

धनहो गांव में बंद पड़ा जल-नल, पीने के पानी को तरसे लोग—ग्रामीणों में आक्रोश

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत महरा पंचायत स्थित धनहो गांव में जल-नल योजना ठप होने से लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो वर्षों से जल-नल खराब रहने के कारण गांव में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है, जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों—नरेश पंडित, बलराम पासवान, विकेश पासवान, हरिनंदन पासवान, भगवानलाल पासवान समेत अन्य लोगों ने आज सोमवार को जिलाधिकारी समस्तीपुर से इस समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब यह योजना पंचायत स्तर पर संचालित हो रही थी, तब नियमित रूप से पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन पिछले दो वर्षों से पीएचईडी विभाग के जिम्मे आने के बाद जल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच पानी की समस्या और भी गंभीर हो गई है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल-नल योजना को दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि इस संकट से निजात मिल सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!