Explore

Search

September 22, 2026 12:32 am

सोशल मीडिया पर खुद को ‘बालू माफिया’ बताने वाला युवक लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर खुद को ‘बालू माफिया’ बताने वाला युवक लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार

बिहार पुलिस की सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण जिले में बनियापुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रात्रि गश्ती और विशेष वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर खुद को बालू माफिया बताकर वीडियो और रील अपलोड करता था।

रात में गश्त के दौरान दबोचा गया आरोपी

दिनांक 15 नवंबर 2025 की देर रात बनियापुर थाना पुलिस टीम गश्ती, वाहन चेकिंग और विशेष छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान संजीत कुमार, निवासी—मुस्लिमपुर, थाना बनियापुर, जिला सारण—संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ा गया।

जब तलाशी ली गई तो उसके पास से:

एक लोडेड देसी कट्टा

एक जिंदा कारतूस
बरामद किया गया।

सोशल मीडिया पर माफिया बनकर करता था एक्टिंग

पुलिस जांच में पता चला कि संजीत कुमार स्वयं को बालू माफिया बताकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो एवं रील अपलोड करता था।
उसकी सभी सोशल मीडिया गतिविधियों की विस्तृत जांच की जा रही है।

कांड संख्या 494/25 दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

घटना से संबंधित बनियापुर थाना कांड संख्या 494/25, दिनांक 16.11.2025 दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर अपराधी छवि बनाकर दहशत फैलाने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!