Explore

Search

May 31, 2026 1:14 am

ब्रेकिंग न्यूज :डीईओ रजनी कांत के ठिकाने पर निगरानी टीम ने छापा मारे  नोट गिनने वाला मशीन मंगाना पड़ गया

डीईओ रजनी कांत के ठिकाने पर निगरानी टीम ने छापा मारे  नोट गिनने वाला मशीन मंगाना पड़ गया

पटना से पहुंची विजिलेंस की टीम सुबह से डीईओ रजनीकांत प्रवीण से पूछताछ कर रही है. भारी मात्रा में कैश मिलने की खबर सामने आ रही है. अब नोट गिनने वाली मशीन मंगाई गई है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण लगभग 3 सालों से इस जिले में पदस्थापित हैं. उनके मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बसंत बिहार के घर में छापेमारी चल रही है.

बताया जा रहा है कि अभी तक भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है. कई घंटे से विजिलेंस की टीम उनके आवास के अंदर मौजूद है और उनसे लगातार पूछताछ कर रही है.

सूत्रों की मानें तो उनके और भी कई ठिकानों पर पुलिस और विजिलेंस की टीम रेड कर रही है. इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है.

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!