Explore

Search

July 26, 2026 11:39 pm

अगरौल के प्रदीप यादव का ट्रैक्टर चोरी करना मंहगा पड़ गया चोर को , 8अपराधी चोर को कई चोरी के गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया

अगरौल के प्रदीप यादव का ट्रैक्टर चोरी करना मंहगा पड़ गया चोर को , 8अपराधी चोर को कई चोरी के गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया

 

सिंघिया पुलिस को मिली सफलता चोरी के गाडी के साथ 8अपराधी को गिरफ्तार किया गया

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अगरौल ग्राम से प्रदीप यादव का ट्रैक्टर अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया था जिसमें समस्तीपुर जिले के पुलिस पदाधिकारी को बड़ी सफलता मिली है चोरी के गाडी के साथ 8अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया इस मामले को लेकर रोसड़ा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंहा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताए कि प्रदीप यादव के ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया था जिसे वैज्ञानिक अनुसंधान कर बेतिया जिले के मुफ्सिल थाना क्षेत्र से बरामद किया इसके अलावे इस अपराधी के निशानदेही पर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई पिकअप गाड़ी ,उजियारपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई ट्रैक्टर बरामद किया गया और घटना में प्रयुक्त अर्टिगा गाड़ी भी बरामद किया गया तथा इस घटना में संलिप्त 8अपराधी को गिरफ्तार किया गया जिसका पहचान वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के रूप नारायण करनौती के श्री प्रसाद राय के पुत्र यदुनाथ कुमार जंदाहा थाना के अरनिया ग्राम के स्वर्गीय राम सुरत सिंह के पुत्र राज किशोर सिंह तिशीऔता थाना क्षेत्र के नारी खुर्द के स्वर्गीय अवधेश सिंह के पुत्र चंद्र माधव सिंह और पप्पू सिंह ,वैशाली सदर के मनुआ के लक्ष्मण सिंह के पुत्र नागमणि सिंह महुआ थाना के अब्दुलपुर ग्राम के विंदेश्वर राय के पुत्र विनोद कुमार ,महुआ थाना के चक्दादन के स्वर्गीय जगरनाथ सिंह के पुत्र प्रभात कुमार ,बेतिया जिले के मुफ्सिल थाना क्षेत्र के हैरी टोला के वकील मियां के पुत्र अकबर अली के रूप में किया गया है ।छापेमारी दल में शामिल थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता संजय कुमार सिंह सुभाष यादव डी आई यू से शैलेन्द्र कुमार प्रिंस कुमार ,सिपाही में सुजीत कुमार अंशु कुमारी संतोष कुमार रंजन कुमार तथा प्रीतम कुमार शामिल थे

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!