सिंघिया में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड कमेटी का नवीकरण, नई टीम का गठन
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड सह नगर इकाई सिंघिया के तत्वावधान में प्रखंड कमेटी सिंघिया का नवीकरण हेतु प्रखंडाधिन शिक्षकों की सभा डाक बंगला परिसर सिंघिया में सभा आयोजित की गई।अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से कृष्ण कुमार सिंह प्रखंड अध्यक्ष, राजीव कुमार सचिव, मुकेश पूर्वे कोषाध्यक्ष, राहुल रंजन सिंह एवम् विमलेश कुमार मीडिया प्रभारी, अरुण कुमार अरुण,रामबालक पासवान, गुलाब कुमार सिंह उपाध्यक्ष, मृत्युंजय कुमार सिंह,रंधीर राय एवम अमरजीत रजक संयुक्त सचिव के पद पर चयन किया गया। इसके अतिरिक्त मनोज चौधरी,कप्लेश्वर राम, गोपाल प्रसाद सिंह, रंजन चौधरी, सौरभ कुमार सिंह, अरुण महतो, सचिदा नंद झा, रंजन कुमार मुखिया, रवि रोशन कुमार कार्य कारणी के सदस्य चुने गए। कमेटी गठन के उपरांत मिथिला परंपरा के अनुसार नये कमेटी के सदस्यों द्वारा सभी आगत अतिथियों को पाग चादर माला एवम बुके से सम्मानित किया गया।

Total Users : 10224383
Views Today : 4199