Explore

Search

May 29, 2026 8:08 pm

समस्तीपुर डीएम ने भोला टॉकीज के समीप बन रहे ROB का निरीक्षण किया

डीएम ने भोला टॉकीज के समीप बन रहे ROB का निरीक्षण किया

समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा शहर के भोला टॉकीज के समीप निर्माणाधीन रेल उपरिगामी पुल (ROB) का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति, आमजन के आवागमन की व्यवस्था, जल निकासी की स्थिति तथा वैकल्पिक मार्ग की उपयोगिता का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहरवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसके पूर्ण होने से यातायात व्यवस्था में काफी सुधार आएगा। इसलिए कार्य में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य के कारण ताजपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर किए गए अस्थायी diversion का भी निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों द्वारा आवागमन में हो रही कठिनाइयों की जानकारी देने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बिजली विभाग एवं अन्य संबंधित stakeholders से समन्वय स्थापित करते हुए वैकल्पिक मार्ग को बाइक, साइकिल एवं पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं motorable बनाने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को दैनिक आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त एवं बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंताओं को संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर दो दिनों के भीतर विस्तृत कार्य योजना तैयार करने एवं उससे अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि क्षेत्र में जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो तथा आसपास के दुकानदारों एवं स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड एवं रात्रि प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान मेयर श्रीमती अनीता राम, नगर आयुक्त श्री ज्ञान प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री दिलीप कुमार, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंता, नगर निगम के पदाधिकारी, विद्युत विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!