Explore

Search

March 14, 2026 3:10 am

समस्तीपुर रेल मंडल की संसदीय समिति के बैठक में खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने उठाया सवाल?*

*समस्तीपुर रेल मंडल की संसदीय समिति के बैठक में खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने उठाया सवाल?*

समस्तीपुर। खगड़िया के सासंद राजेश वर्मा ने सोमवार को समस्तीपुर रेल मंडल की संसदीय समिति के बैठक में लोकसभा क्षेत्र खगड़िया से रेल सुविधा से संबंधित मामला को सांसद राजेश वर्मा के द्वारा प्रमुखता से रखा गया। जिसमें प्रमुख रूप से मानसी – सहरसा रेलखंड पर धमहरा घाट रेलवे स्टेशन का नाम माता कात्यायनी धाम रेलवे स्टेशन रखा जाय क्योंकि माता कात्यानी धाम एक शक्ति पीठ है केंद्र तथा राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़वा देने हेतु सड़क तथा स्थान के जीर्णोद्धार तथा कायाकल्प किया जा रहा है, वहीं धमहरा घाट रेलवे स्टेशन पर कोसी एक्सप्रेस तथा सहरसा – राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव सनिश्चित किया जाय, क्योंकि कोविड से पहले यह ट्रेन यहाँ रुकती थी। वहीं धमहरा घाट रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल कर इसका पुनर्विकास किया जाए, क्योंकि यहाँ माता कात्यायनी मंदिर शक्तिपीठ है। बैठक में सांसद ने कहा प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को लाखों श्रद्धालु यहाँ आते हैं, जहाँ सुविधा का घोर अभाव है। खगड़िया – अलौली रेल खण्ड पर नवनिर्मित अलौली स्टेशन से सवारी गाड़ी का परिचालन जल्द शुरू किया जाए, क्योंकि यहाँ से सिर्फ मालगाड़ी का परिचालन हो रहा है, सारी जाँच रिपोर्ट पूर्ण है, इसपे रेल परिचालन जल्द शुरू किया जाय। वहीं मानसी – सहरसा रेलखंड पर कोपरिया स्टेशन पर प्लेटफ़ॉर्म का उच्चीकरण, शौचालय का निर्माण, यात्री शेड और पीने के पानी की व्यवस्था का प्रबंध किया जाय। इस स्टेशन से एक बड़ी आवादी प्रतिदिन यात्रा करते है, परंतु सुविधा का घोर अभाव है। वहीं हसनपुर रोड जंकशन पर 12523/24 सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस का ठहराव किया जाए, जिसको लेकर जनहित के लिए सुभाषचंद्र यादव के द्वारा लंबे समय से इसकी माँग किया जा रहा है, तथा समस्तीपुर – खगड़िया रेलखंड पर परहाजा गंगौर हॉल्ट पर यात्री शेड का निर्माण, पीने के पानी का प्रबंध, प्लेटफ़ॉर्म का उच्चीकरण, स्टेशन के पहुँच पथ तक सड़क का निर्माण किया जाए जहाँ सुविधा का घोर अभाव है, तथा अलौली स्टेशन से खगड़िया, सलौना, हसनपुर रोड जंक्शन होते हुए पाटलिपुत्र जंक्शन तक ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाए। तथा मानसी – सहरसा रेलखंड पर बदला घाट स्टेशन पर प्लेटफ़ॉर्म का उच्चीकरण तथा 14617/18 जनसेवा एक्सप्रेस का ठहराव किया जाए। वहीं समस्तीपुर – खगड़िया रेलखंड पर इमली स्टेशन पर प्लेटफ़ॉर्म का उच्चीकरण, यात्री शेड, वेटिंग रूम और पार्किंग की समुचित प्रबंध किया जाए, तथा सहरसा से अमृतसर के लिए प्रस्तावित अमृत भारत एक्सप्रेस को सिमरीबख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, सलौना, हसनपुर रोड जंक्शन, समस्तीपुर, गोरखपुर मार्ग से परिचालन किया जाए, क्योंकि इस रूट से एक भी ट्रेन का परिचालन नही हो रहा है, वहीं समस्तीपुर से हसनपुर रोड जंक्शन, खगड़िया, जमालपुर होते हुए कोलकाता के लिए साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन किया जाय, इस रूट से एक भी कोलकत्ता के लिए ट्रेन का परिचालन नही हो रहा है। वहीं पाटलिपुत्र – सरायगढ़ सवारी गाड़ी वाया खगड़िया, मानसी, सहरसा, सरायगढ़ को स्थायी रूप से परिचालन किया जाए, क्योंकि इस ट्रेन का परिचालन इस रूट से हो रहा था, जिसको वर्तमान में बंद कर दिया गया है। तथा सहरसा-जमालपुर सवारी गाड़ी तथा जमालपुर-गया सवारी गाड़ी का पुनः परिचालन शुरू किया जाए क्योंकि इस ट्रेन को एक अच्छी सवारी मिलती थी। वहीं 05573/74 सरायगढ़-देवघर सवारी गाड़ी का परिचालन पुनः स्थायी रूप से किया जाए क्योंकि इस ट्रेन का परिचालन से सुपौल, सहरसा, खगड़िया के लोगो को भागलपुर तथा देवघर के लिए एक सुगम साधन था। वहीं अलौली-कुशेश्वर स्थान तथा बिथान-कुशेश्वर स्थान रेललाइन का कार्य धीमी गति से हो रहा है। इस रेललाइन का वर्त्तमान में अद्यतन स्थिति क्या है, इसको उपलब्ध करवाया जाय। जिससे माननीय रेल मंत्री जी को अवगत करवाया जा सके, जिससे ससमय इसका कार्य पूर्ण हो सके। तथा 12553/54 वैशाली एक्सप्रेस का सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन पर में ठहराव किया जाए। एक बड़ी आवादी इस स्टेशन से यात्रा करते हैं, इसकी माँग लोगों के द्वारा लंबे समय से हो रही है। वहीं ट्रेन संख्या 12149/50 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस को दानापुर से सहरसा तक 31 जनवरी तक स्पेशल रैक के द्वारा परिचालन किया जा रहा है। इसे नियमित रूप से परिचालन किया जाए, क्योंकि इस ट्रेन से कोसी क्षेत्र की एक बड़ी आबादी सहरसा, मधेपुरा, सुपौल के अलावा खगड़िया, बेगूसराय के लोगों को सीधी ट्रेन सुविधा मिल रही है। तथा 22351/52 पाटलिपुत्र – बेंगलुरु एक्सप्रेस, जो वर्तमान में स्पेशल रैक के द्वारा पाटलिपुत्र से सहरसा तक परिचालन किया जा रहा है, को नियमित रूप से परिचालन किया जाए। कोसी क्षेत्र तथा खगड़िया, बेगूसराय के यात्रियों के लिए यह ट्रेन बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसे नियमित रूप से परिचालन किया जाय। वहीं ट्रैन संख्या 75239/40 बरौनी समस्तीपुर डीएमयू सवारी गाड़ी दोपहर 1:05 में आती है पुनः 06:50 में वापस होती है यह ट्रेन समस्तीपुर में 6 घण्टे खड़ी रहती है इस ट्रेन का परिचालन बिथान से किया जाय। बिथान-कुशेश्वर स्थान रेलखंड का कार्य का अद्यतन स्थिति क्या है, इस रेलखंड का कार्य निश्चित समय मे पूर्ण किया जाय। तथा नया नगर रेलवे स्टेशन को जोड़ने बाली सड़क अत्यन्त ही जर्जर हो चुका है, इसका निर्माण कराया जाय। वहीं नया नगर रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार किया जाय, तथा समुचित सुविधा उपलब्ध करवाया जाय, तथा नया नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15283/84 का ठहराव हो। वहीं कोपरिया स्टेशन पर 13205/06 जनहित एक्सप्रेस का ठहराव हो तथा कोसी इलाके मे जब छोटी लाइन थी तो इस इलाके से नॉर्थ ईस्ट के लिए जीएल नामक ट्रेन चलती थी, जो रेलवे के लिए राजस्व प्राप्ति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण थी। परंतु बड़ी लाइन के निर्माण के बाद नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस असम, सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी के लिए ट्रेन उपलब्ध नही कराई गई, जबकि नॉर्थ ईस्ट के इलाके मे कोसी इलाके से काफी संख्या छात्र पढ़ते हैं, तथा एक बड़ी आवादी मजदूरी के लिए जाते है, साथ ही व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी इस क्षेत्र को बल मिलेगा इसलिए जल्द से जल्द नॉर्थ ईस्ट के लिए एक नई ट्रेन या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस महानंदा, कैपिटल एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों में किसी एक ट्रेन को सहरसा, पूर्णिया हो कर चलाया जाय।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!